फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waterlogging on the road of Smart City, people created a ruckus

स्मार्ट सिटी की रोड पर जलभराव, लोगों ने किया हंगामा

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road of Smart City, people created a ruckus
पुराना कलसिया रोड़ पर हुआ जलभराव से होकर जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट) क्षेत्र में शामिल पुराना कलसिया रोड पूरी स्मार्ट सिटी योजना की पोल खोल रहा है। इस मार्ग पर नालों का पानी भरने से सड़क की हालत तालाब जैसी बनी हुई है। खास बात यह है कि इस रोड पर दो श्मशान घाट और दो कब्रिस्तान के अलावा मदरसा और दो इंटर कॉलेज भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

पुराना कलसिया रोड की हालत से नाराज क्षेत्रवासियों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुधार की मांग की। अमर राणा, जब्बार अहमद, शादाब अंसारी ने बताया कि पुराना कलसिया रोड की हालत कई साल से खराब है। सड़क टूटी होने और नालों का ढलान ठीक नहीं होने की वजह से रोड पर जलभराव रहता है। उन्होंने बताया कि पुराना कलसिया रोड महत्वपूर्ण रोड है, जिस पर से कई गांवों के लोग शहर पहुंचते हैं। इसके अलावा करीब एक दर्जन कॉलोनियां हैं। एचएवी इंटर कॉलेज और जेवी जैन इंटर कॉलेज सहित स्कूलों के लिए विद्यार्थी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। दो श्मशान घाट, दो कब्रिस्तान भी इस मार्ग पर हैं। कई बार लोगों को अर्थी लेकर पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। स्थानीय नागरिक कई बार नगर निगम में शिकायती पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुकी है, मगर समाधान नहीं हो सका। कांग्रेस नेता इकराम खान ने बताया कि जलभराव की समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नगर निगम की टीम मौके पर आकर खानापूर्ति करके चली जाती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में इकराम अहमद, साजिद, सलीम, आरिफ मंसूरी, शाहिद राना, फहीम, जमशेद, दानिश, असान मलिक, लियाकत, मोहम्मद रजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------
पुराना कलसिया रोड का जितना क्षेत्र एबीडी क्षेत्र में आता है उस पर स्मार्ट सिटी योजना से काम होगा। चुनाव के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में आने वाले बाकी हिस्से को नगर निगम ठीक कराएगा। पीडब्ल्यूडी भी इस रोड पर काम कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed