फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waterlogging at many places due to rain, trouble to passers-by

बारिश से कई जगह जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी

Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at many places due to rain, trouble to passers-by
बाबा लाल दास मार्ग पर बरसात के दौरान हुआ जलभराव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुराने शहर और बेहट रोड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हुई आधा घंटे की झमाझम बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहर के कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हुआ, जिससे नगर निगम की तैयारियों की भी पोल खोल दी। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बाबा लालदास मार्ग पर शुक्रवार को मात्र आधा घंटे की बारिश में मार्ग पूरी तरह जलमग्न होकर नदी के समान नजर आया। इसी प्रकार रायवाला कपड़ा मार्केट में भारी जलभराव की वजह से बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नालियों की ठीक से सफाई नहीं होने की वजह से जलभराव की समस्या हमेशा रही है। पार्षद मंसूर बदर के क्षेत्र में कंबोह का पुल के पास बारिश की वजह से सड़क का करीब छह फीट का हिस्सा अचानक से धंस गया। गनीमत रही कि कोई राहगीर उसमें गिरकर चोटिल नहीं हुआ। मंसूर बदर ने इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को फोन के जरिए दी। इसके अलावा चिलकाना रोड क्षेत्र में भी भारी जलभराव रहा। जबकि यहां से होकर गुजरने वाले बड़े नाले की सफाई कराई जा चुकी है। उधर, घंटाघर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड आदि क्षेत्रों में मुश्किल से दस मिनट की बूंदाबांदी हुई।

पुल कोम्बाहन पर बरसात के दौरान बैठी सड़क

पुल कोम्बाहन पर बरसात के दौरान बैठी सड़क- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के मल्हीपुर रोड पर हुई बरसात में जाते वाहन

सहारनपुर के मल्हीपुर रोड पर हुई बरसात में जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed