फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waterfall occurs in many underpasses here too

यहां भी कई अंडरपास में होता है जलभराव

Mon, 20 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Waterfall occurs in many underpasses here too
नानौता ग्राम जंधेड़ी स्थित रेलवे अंडरपास में भरे पानी से होकर गुजरते किसान। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली के मिंटो अंडरपास जैसे तो नहीं, मगर अंडरपास में जलभराव की समस्या सहारनपुर जिले में भी काफी समय से बनी हुई है। जब से रेलवे अंडरपास बनाए गए हैं, जलभराव की समस्या जस की तस है। हर साल लोग इसकी शिकायतें भी करते हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र में ग्राम भनेडा खेमचंद स्थित रेलवे अंडरपास और जंधेड़ी स्थित रेलवे अंडरपास में हर साल ही बरसात के सीजन में पानी भर जाता है। बीते तीन दिन में हुई बरसात के कारण ही समस्या बनी हुई है। लोगों को अंडरपास में जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्राम भनेडा खेमचंद में बने अंडरपास में 9 अगस्त 2019 को हादसा होने से बच गया था। शामली क्षेत्र के ग्राम दथेडा निवासी ट्रैक्टर-ट्राली चालक विशाल पुत्र विक्रम अपने श्रद्धालुओं के साथ गांव भोजपुर में चाब लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक द्वारा जैसे रेलवे अंडरपास से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर ट्राली अंडरपास के जलभराव में फंसकर बंद हो गई थी। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली पर सवार महिलाओं बच्चों व पुरुषों को बाहर निकाला था। उधर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में लढोरा गुर्जर- मल्हीपुर मार्ग पर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया गया। बरसात में वहां भी अंडरपास में पानी भर जाता है। सहारनपुर-रामपुर-नानौता रेलवे ट्रैक पर अधिकांश अंडरपास की यही हालत हैं। जब जोरदार बारिश होती है तो अंडरपास में तीन से चार फुट पानी जमा हो जाता है।

लढोरा गुर्जर-मल्हीपुर मार्ग पर रेलवे ट्रेक पर बने अंडरपास में भरा पानी।

लढोरा गुर्जर-मल्हीपुर मार्ग पर रेलवे ट्रेक पर बने अंडरपास में भरा पानी।- फोटो : SAHARANPUR

गत वर्ष 9 अगस्त को ग्राम भनेडा खेमचंद स्थित अंडरपास में फंसी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टरट्रॉली क?

गत वर्ष 9 अगस्त को ग्राम भनेडा खेमचंद स्थित अंडरपास में फंसी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टरट्रॉली क?- फोटो : SAHARANPUR

नानौता के ग्राम भनेडा खेमचंद स्थित रेलवे अंडरपास में भरा पानी।

नानौता के ग्राम भनेडा खेमचंद स्थित रेलवे अंडरपास में भरा पानी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed