फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water sewer built, waterlogged in colonies

सड़क से ऊंचा बनाया नाला, कॉलोनियों में हुआ जलभराव

Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water sewer built, waterlogged in colonies
फूल कॉलोनी बेहट निवासी राशिद। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा मानकमऊ में बनाया जा रहा नाला इन दिनों चर्चाओं में है। दरअसल, नाले का बेस सड़क और आबादी से ऊंचा बना दिया गया है। इस वजह से कॉलोनियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। जनविरोध के बाद भी नाले का निर्माण लगभग पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित मेघछप्पर से मानकमऊ तक बसी कई कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। कॉलोनियों में जलभराव की समस्या रहती है। बीते दिनों नगर निगम ने उक्त क्षेत्र के लिए नाला स्वीकृत किया। करीब 400 मीटर के नाले के लिए 47 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नाले का निर्माण लगभग पूर्ण होने को है, मगर नाले का बेस (आधार) निर्माण पर सवाल खड़े कर रहा है। नाला सड़क के साथ-साथ बनाया गया है, मगर नाले का बेस सड़क से एक फुट ऊंचा है, जबकि विल्सन वाला बाग कॉलोनी, एकता कॉलोनी, उमर कॉलोनी, वहीदन कॉलोनी से नाले की ऊंचाई डेढ़ से दो फुट है। इसकी वजह से उक्त कॉलोनियों में जलभराव की समस्या है। नालियों का पानी कॉलोनियों ही में भर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने नाले का बेस ऊंचा रखने का विरोध किया था, मगर निगम अधिकारी और ठेकेदार जबरन ऊंचा ही बना रहे हैं। कॉलोनीवासियों को डर है कि बरसात के दिनों में कॉलोनियां तालाब का रूप ले लेंगी।
विज्ञापन

निर्माणों पर उठते रहे हैं सवाल
नगर निगम के निर्माणों पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। चकराता रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों पर बीते दिनों पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने सवाल उठाते हुए निर्माण रुकवाया था। करीब दो माह पहले नगर विधायक संजय गर्ग हकीकतनगर में डाली जा रही सीवर लाइन को देखने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने तैयार किया है लेवल : ठेकेदार
मानकमऊ में नाले का निर्माण करा रहे ठेकेदार हरनेम का कहना है कि नाले का लेवल इंजीनियर ने तैयार किया है। रही बात कॉलोनियों में जलभराव की तो वह तब तक है, जब तक उक्त कॉलोनियों में सड़क और नालियों का निर्माण नहीं हो जाता है।
नाले का लेवल पूरी तरह ठीक
संबंधित जेई तपेंद्र सैनी का कहना है कि पीछे की कॉलोनियों और जिस बड़े नाले में नाला जाकर गिरेगा उनका लेवल देखकर नाले का लेवल तय किया गया है। यह सही है कि बीच में कुछ कॉलोनियों का लेवल नाले से नीचा है, मगर इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था।
डीएम से शिकायत करने पहुंचे बेहट विधायक
बेहट/सहारनपुर। बेहट की फूल कॉलोनी में नाला और नालियों के गलत ढलान तथा गंदगी की समस्या को लेकर कांग्रेस के बेहट विधायक नरेश सैनी सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह से मिले।
विधायक ने डीएम को बताया कि कॉलोनी में सलमान पुत्र सलीम के घर से नौशाद के घर तक नाली ठीक तरह से नहीं बनाई गई है। हाईवे किनारे भी नाला बनाया गया। नगर पंचायत द्वारा सफाई भी ठीक से नहीं कराई जा रही है। गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा जो दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर नाला बनाया गया है। उसका पानी भी कॉलोनियों में भर रहा है। मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वालों को मुश्किल रहती है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने की मांग डीएम अखिलेश सिंह से की।

क्षेत्रवासी बोले
- फूल कॉलोनी बेहट निवासी मोहम्मद राशिद का कहना है कि नगर पंचायत ने जो नाला बनाया है उसकी ऊंचाई कॉलोनी से अधिक है। इसकी वजह से समस्या और बढ़ गई है।
- मोहम्मद इमरान का कहना है कि बरसात के दिनों में पानी नालियों में बहने की बजाय घरों में घुस रहा है। गंदगी भी एक समस्या है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है।

मानकमऊ में सड़क के लेवल से ऊपर बनाया गया नाला।

मानकमऊ में सड़क के लेवल से ऊपर बनाया गया नाला।- फोटो : SAHARANPUR

नाले के एक साइड सड़क और दूसरी साइड कॉलोनी।

नाले के एक साइड सड़क और दूसरी साइड कॉलोनी।- फोटो : SAHARANPUR

बेहट निवासी इमरान।

बेहट निवासी इमरान।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed