फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water level of Dhamola and Pavdhoi decreased, now there is no flood situation

Saharanpur News: ढमोला और पांवधोई का जलस्तर घटा, अब बाढ़ की स्थिति नहीं

Fri, 14 Jul 2023 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Water level of Dhamola and Pavdhoi decreased, now there is no flood situation
सहारनपुर में ढ़मोला नदी का उतरा पानी
- शुक्रवार को दोनों नदियों का पानी छह फीट तक नीचे आया
विज्ञापन

- घरों से पानी निकला, लेकिन कीचड़ छोड़ गया

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दो दिन से बारिश में कमी आने के बाद नदियों का जल स्तर भी घटा है। शहर से गुजर रही ढमोला और पांवधोई के जल स्तर में शुक्रवार को पांच से छह फीट की कमी देखी गई। बाढ़ प्रभावित कॉलोनियों में भी अब स्थिति सुधरी है। लोगों के घरों से पानी तो निकल गया है, लेकिन कीचड़ छोड़ गया है, जिसे बाहर करने में लोगों को परेशानी हो रही है।
जनपद में शनिवार आठ जुलाई की सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण ढमोला और पांवधोई नदी उफान पर हैं। दो दिन पहले तक हालात यह थे कि महानगर की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में दो से आठ फीट तक पानी घुस गया। इसकी वजह से एक ओर जहां अनेक परिवारों को घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी, वहीं ज्यादातर परिवार अपने घरों की छतों पर फंसे रहे। लेकिन बीते तीन दिन से बारिश में कमी आने के बाद नदियों का पानी उतर रहा है।
विज्ञापन

ढमोला और पांवधोई नदी का जल स्तर बृहस्पतिवार को दो से तीन फीट तक नीचे आया था, जो शुक्रवार को पांच से छह फीट नीचे चला गया। पांवधोई नदी में धोबीघाट पुल से आवाजाही शुरू हो गई, लेकिन धोबीघाट के पास बने छोटे पुल से पुल खुमरान तक दोनों ओर जलभराव रहा, जिसके बाद से लोग पैदल गुजरते हुए दिखे। चार दिन से इस मार्ग से आवाजाही पूरी तरह बंद थी। उधर, जिन कॉलोनियों में बाढ़ के हालात बने हुए थे वहां स्थिति सुधरी है। केवल कुछ ही घरों में पानी रह गया है। ज्यादातर से पानी निकल गया है, लेकिन अपने साथ लाए कीचड़ और गंदगी को छोड़ गया है। अब पीड़ित परिवार घरों की सफाई में जुटे हैं, जिसमें पसीने छूट रहे हैं। शनिवार तक नदियों के जल स्तर के और नीचे आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो दिन और रह सकती है बारिश
बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक बेहद हल्की बारिश हुई, जो तीन एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed