{"_id":"669839ef9a9d6c9b6b03d594","slug":"water-level-increased-in-shakambhari-khol-hindon-also-in-spate-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-127613-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी खोल में बढ़ा जलस्तर, हिंडन में भी उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी खोल में बढ़ा जलस्तर, हिंडन में भी उफान
Thu, 18 Jul 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ में श्रद्धालुओ को अलाउंसमैंट कर समझाती पुलिस। संवाद
बिहारीगढ़/शाकंभरी। शिवालिक की पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद हिंडन सहित घाड़ की नदियों में पानी आ गया। सूखी पड़ी हिंडन नदी में पानी आने के कारण सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग बंद रहा, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया। वहीं शाकंभरी माता मंदिर के सामने खोल में जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में वहां से निकाला।
बुधवार सुबह 11 बजे अचानक पहाड़ों पर बारिश के बाद हिंडन नदी में पानी आ गया। उफान के चलते सुंदरपुर से शाकंभरी देवी जाने वाले नौरंगपुर-कुरड़ीखेड़ा गांव के बीच रास्ता बाधित हो गया। जलस्तर ज्यादा होने के कारण कोई भी व्यक्ति इधर से उधर नहीं जा सका। जिस कारण आसपास के कई गांवों का भी संपर्क कट दिया। लोगों को दूर-दराज दूसरे रास्तों से घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। देर शाम तक लोग जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई थी। उधर, शाकंभरी देवी मंदिर के सामने से निकल रहे खोल में सुबह करीब आठ बजे पानी आ गया। जो कुछ देर बाद ही उतर गया। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 11 बजे फिर से जलस्तर बढ़ गया। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में श्रद्धालुओं को निकाला। कुछ श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चेन बनाकर पानी से बाहर निकले।
मिर्जापुर थाना प्रभारी बीनू सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जब तक जलस्तर कम नहीं हुआ तब तक किसी भी श्रद्धालु को भूरादेव मंदिर से शाकंभरी देवी मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया गया। इक्का-दुक्का जो भी श्रद्धालु गए उनके वाहन भूरादेव पर ही रुकवा दिए गए। देर शाम तक जलस्तर कुछ कम हुआ था। वहीं, शाहपुर गाड़ा, नौगांवा और बादशाहीबाग की बरसाती नदियों में भी पानी का तेज बहाव आया, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं रहा। करीब एक घंटा तक ही इन नदियों में पानी के कारण आवागमन बाधित रहा।