फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water level increased in Ghad rivers, more than 10 villages lost contact

Saharanpur News: घाड़ की नदियों में बढ़ा जलस्तर, 10 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

Fri, 26 Jul 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Water level increased in Ghad rivers, more than 10 villages lost contact
नागल के नैनसोब में  हिंडन नदी के इसी रपटे पर बहा किसान। संवाद
शाकंभरी/ मिर्जापुर(सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। नदियों में पानी आने से करीब 10 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया। शाकंभरी सिद्धपीठ में भी मंदिर की सीढियों तक पानी आने के कारण करीब चार घंटे तक श्रद्धालुओं को रोकना पड़ा। मंदिर को छोड़कर प्रशासन की तरफ से कहीं कोई इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन

मिर्जापुर-जसमौर-सुंदरपुर सड़क मार्ग पर शाहपुर गाडा नदी में सुबह करीब आठ बजे पानी का बहाव आ गया। राहगीरों को काफी दूर-दराज से घूमकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। शाम तक पानी का बहाव कुछ कम हुआ था, लेकिन खतरा बरकरार था। हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल से सिद्धपीठ जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। दूसरी तरफ रायपुर गांव की बरसाती नदी को पार कर रहा ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में फंस गया। किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

उधर, सिद्धपीठ शाकंभरी देवी नदी में भी सुबह आठ बजे अचानक पानी बढ़ गया। पानी का बहाव इतना अधिक और तेज था कि मंदिर की सीढियों तक पहुंच गया। इसके चलते श्रद्धालुओं को तीन घंटे तक भूरादेव पर ही रोके रखा और पानी कम होने के बाद 12 बजे मां के दर्शनों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों का संपर्क कटा
नदियों में पानी आने से नौगांवा ग्राम समूह के गांव रजापुर, अबाबाकरपुर, समशपुर, दौड़बसी, हसनपुर, काशीपुर, अलीपुरा, दुल्लागढ, बेगपुर, मिर्जापुर, शाहपुर गाडा आदि का संपर्क कट गया।

इन बरसाती नदियों में आया पानी
- हथनीकुंड को जाने वाली गांव मगनपुरा में बादशाही बाग नदी
- मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर मिर्जापुर को जाने वाली शाहपुर गाड़ा नदी
- बेहट से गांव मुर्तजापुर को जाने वाली नदी
- मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर गांव कुर्डीखेड़ा-नौरंगपुर पर हिंडन नदी


यह बोले ग्रामीण


- शाहपुर गाडा के प्रधान मंसूर चौधरी का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा के प्रयासों से मिर्जापुर-जसमौर मार्ग का निर्माण कराया गया था। इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी रपटों पर पुल का निर्माण हो गया है, लेकिन शाहपुर गाडा में केवल रपटा ही है और यह भी टूटा पड़ा है।

- गांव बेगपुर नौगांवा के प्रधान इकराम अहमद का कहना है कि इस मार्ग पर नौगांवा के पास पड़ने वाली खिरानिया नदी पर रपटा बहने पर पुलिया का निर्माण करा दिया गया था, लेकिन शाहपुर गाडा नदी पर कई बार मांग करने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है।
- गांव अलीपुरा नौगांवा के प्रधान मोहम्मद असलम का कहना है कि नदी में पानी आने पर ग्रामीण जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। कई ग्रामीणों के वाहन पूर्व में पानी के बहाव में बह चुके हैं।

- गांव हसनपुर नौगांवा के प्रधान लोकेश धीमान का कहना है कि कई राज्यों के श्रद्धालु इसी मार्ग से शाकंभरी सिद्वपीठ जाते हैं। पानी आने पर 20 किमी से ज्यादा की दूरी तय करनी पड़ती है।

-----
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों पर पड़ने वाले रपटों पर अधिक पानी आता हो वहां पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर ग्रामीणों को नदी पार करने से रोका जाए। साथ ही लोनिवि को भी टूटे हुए रपटों की मरम्मत के लिए कहा गया है। - मानवेंद्र सिंह एसडीएम बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed