{"_id":"66bbbcf5c5cb31b26702ee44","slug":"water-flow-started-in-shakambhari-khol-devotees-were-stopped-at-bhura-dev-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129440-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी खोल में आया पानी का बहाव, श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी खोल में आया पानी का बहाव, श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोका
Wed, 14 Aug 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ की नदी में बढ़ा पानी का जलस्तर। श्रोत ग्रामीण
शाकंभरी। शिवालिक पहाड़ियों में भारी बारिश होने के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी की बरसाती नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक लिया गया।
मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालु पैदल मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर रहे थे। शाम को गोरखनाथ मंदिर से खोल में पानी आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया था। पांच बजे शाम को शाकंभरी खोल (नदी) का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि पानी का अलर्ट मिलते ही पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक लिया था। सिद्धपीठ में गए हुए श्रद्धालु भी वहीं पर रोक लिए गए थे। हालांकि पानी धीरे धीरे कम हो गया और शाम छह बजे के लगभग उतर गया। उधर, मिर्जापुर क्षेत्र की शाहपुर गाड़ा की नदी में देर शाम जलस्तर बढ़ने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। दोनों किनारों पर आने जाने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। देर शाम तक ग्रामीण पानी उतरने की बांट जोह रहे थे।