फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water filling in railway underpass, villagers worried

रेलवे अंडरपास में भर रहा पानी, ग्रामीण हुए परेशान

Sun, 22 Nov 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Water filling in railway underpass, villagers worried
सरसावा के इबराहमी अंडर पास में भरा पानी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा। रेलवे की ओर से बनवाए जा रहे अंडर पास मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। सरसावा क्षेत्र में अंडर पास को लेकर कई बार हंगामे होने के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। इस क्षेत्र में इब्राहिमी और सौराना के पास रेलवे अंडर पास का निर्माण शुरू हुआ था। इसमें लगातार पानी भरने की समस्या आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिन बरसात भी यहां जलभराव बना रहता है। इसके चलते इस रास्ते से गुजरने वाले करीब 10 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। उनका यह भी कहना है कि अंडरपास बनाने से पहले रेलवे इंजीनियरों को इसका ऐसा डिजाइन बनाना चाहिए जिससे जलभराव न हो। अन्यथा ऐसे अंडरपास बनाने का क्या फायदा होगा।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के निवासी प्रधान रवींद्र कुमार, रवि कुमार, बिजेंद्र कुमार, अमित आदि ने बताया कि सौराना, बौंसा, इब्राहिमी, पिलखना, इब्राहिमी, सरूरपुर, सरसोहेड़ी सहित करीब 10 गांव ऐसे हैं जहां के ग्रामीणों को इस मार्ग से दूसरी ओर खेतों से लेकर बच्चों को स्कूलों में ले जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनके गांवों से यमुना काफी पास है और इस क्षेत्र में 15 से 20 फुट की गहराई पर ही पानी की उपलब्धता है। यमुना में बाढ़ के दौरान तो हालात और गंभीर हो जाते हैं। इसलिए यहां या तो ऊपरगामी पुल बनाया जाना चाहिए था या फिर अंडरपास को ऐसी तकनीक से बनाया जाए कि जलभराव न हो। बार-बार पानी की हालत में अंडरपास का निर्माण भी प्रभावित हो रहा है। यहां से वाहन निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि कुछ जगहों पर अंडर पास में जलभराव की दिक्कतें रही हैं। इसके लिए रेलवे के इंजीनियर तकनीकी स्तर पर यह समस्या दूर करने का प्रयास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed