फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water filled in the population, two kutcha houses collapsed

Saharanpur News: आबादी में भरा पानी, दो कच्चे मकान धराशाई

Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the population, two kutcha houses collapsed
बड़गांव। हिंडन नदी में आए उफान से भगवानपुर से चंदेना कोली गांव का संपर्क कट गया है। नदी पर बने निर्माणाधीन पुल का पूर्वी छोर पानी में डूबने से आवागमन बंद है। शिमलाना में जहां ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं जड़ौदा पांडा और दल्हेड़ी में दो कच्चे मकान धराशाई हो गए। एसडीएम ने गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावितों का हाल चाल जानते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


नदी किनारे बसे शिमलाना के चन्द्रपाल सिंह, ऋषिपाल, सोनू, महेन्द्र, घसीटू, ईसमपाल आदि ग्रामीणों के घरों में हिंडन का पानी घुस गया है। अब इन लोगों ने गांव के दूसरे छोर पर शरण ले रखी है। ग्राम प्रधान काका राणा ने बताया कि नदी से हजारों बीघा गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। गांव का श्मशान घाट भी पूरी तरह से पानी से जलमग्न है।
विज्ञापन

बारिश से गांव जड़ौदा पांडा के मजरे किशनपुरा में ब्रह्मपाल के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य उस वक्त पास के छप्पर में बैठे थे। गांव दल्हेड़ी में उपाध्याय समाज की कच्ची बैठक भी गिर गई। एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने हिंडन किनारे बसे महेशपुर, शिमलाना आदि गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से बात कर उनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था प्राथमिक स्कूल में करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने देवबंद-नानौता मार्ग पर लगे कांवड़ सेवा शिविरों की व्यवस्था को परखा। उन्होंने स्टेट बैंक की शाखा व महाराणा प्रताप चौक पर भरे तालाब के पानी को निकलवाने के लिए ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed