{"_id":"5861617e4f1c1b2941eebfe1","slug":"water-entered-the-stores-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में घुसा पानी, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में घुसा पानी, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नखासा बाजार में नाले का गंदा पानी दुकानों में घुस गया। पिछले पांच दिनों से बनी इस स्थिति को लेकर व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को व्यापारियों ने हंगामा कर नगर निगम की इस लापरवाही को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। बता दें कि नखासा बाजार में पिछले कई दिनों से नाले का गंदा पानी दुकानों में घुस रहा है।
इसको लेकर व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से कई बार समस्या निस्तारण की मांग की। लेकिन समस्या जस की तस बनीं हुई है। सोमवार को भी दुकानों में सुबह से ही नाले का गंदा पानी घुसने लगा।
विज्ञापन
इसको लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में आरिफ खान, तंजीम खशाह, रविकांत, इजहार, अरशद जमाल, अकमल, हाजी अख्तर, वासु, अब्दुल, विजय चावला, अमित बत्रा, ईशान भाटिया, सुभाष चावला, सतपाल कालड़ा आदि रहे।
सड़क नाली नहीं बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
गलीरा रोड से सटी विष्णुपुरी और उत्तमनगर कॉलोनी में सड़क और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोग कई साल से नगर निगम अफसरों और विधायक को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग करते आ रहे हैं।
दोनों कॉलोनियों के लोगों ने सड़क और नाली शीघ्र ही न बनने पर विधान सभा चुुनाव के बहिष्कार और नगर निगम को किसी तरह का टैक्स नहीं चुकाने की चेतावनी दी है।
शिवपाल, रामप्रवेश, कबूलचंद, जयकुमार और उदयभान सिंह ने बताया कि कई साल से उनकी कॉलोनी की सड़क नहीं बनी है। पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता है।
नगरायुक्त, विधायक से भी शिकायत की गई है। शंकर लाल, विजय कुमार, नरेश कुमार, बाबूराम, चंद्रपाल, संजीव कुमार, संदीप कुमार, सीपी सिंह, सुशील, पारस, रतन, हरपाल, वीरेंद्र, देवेंद्र, इंद्रादेवी आदि रहे।