{"_id":"62d8493fe838303a152892bd","slug":"water-came-in-shakambhari-river-devotees-stuck-in-siddhapeeth-for-hours-saharanpur-news-mrt597828789","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी नदी में आया पानी, सिद्धपीठ में घंटों फंसे रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी नदी में आया पानी, सिद्धपीठ में घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
बादशाही बाग नदी में बारिश के बाद आया पानी का तेज बहाव
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी नदी में आया पानी, सिद्धपीठ में घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
शाकंभरी(सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भूरादेव मंदिर के पास शाकंभरी खोल (नदी) में पानी आ गया। इसके चलते माता शाकंभरी देवी दर्शनों को गए श्रद्धालु भी सिद्धपीठ में घंटों फंसे रहे।
रात और सुबह शिवालिक की पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद घाड़ की नदियों में पानी उफान पर आ गया। दो से तीन घंटे तक ज्यादातर नदियां उफान पर रहीं जिस कारण लोगों का संपर्क कटा रहा। शाकंभरी देवी दर्शनों को आए श्रद्धालु उस वक्त सिद्धपीठ क्षेत्र में फंस गए जब शाकंभरी खोल में सुबह 11 बजे अचानक से भारी पानी आ गया। दोपहर दो बजे पानी उतरने के बाद ही श्रद्धालु अपने गंतव्यों को जा सके। उधर, बाबा भूरा देव पर भी माता के दर्शनों के लिए ़श्रद्धालु पानी कम होने का इंतजार करते रहे। पानी कम होने पर ही अपने वाहनों को बाबा भूरा देव पर छोड़ पैदल ही माता के दर्शनों को जा सके।
मिर्जापुर क्षेत्र की बादशाही बाग नदी में भी तेज बहाव से पानी आने पर तीन राज्यों को जोड़ने वाले बादशाही बाग-खारा सड़क मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। उक्त सड़क मार्ग यूपी की महत्वपूर्ण खारा जल परियोजना की हाइड्रिल कालोनी, तीन राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के साथ ही हथिनीकुंड बैराज, फैजाबाद, मगनपुरा, जान्नीपुर आदि गांवों को जोड़ता है। तीन घंटे तक यह मार्ग अवरुद्ध रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दोनों तरफ खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब दो बजे के बाद पानी कम होने पर ही आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्रामीण इस नदी पर लंबे अरसे से पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। गांव शाहपुर गाड़ा में मिर्जापुर सुंदरपुर मार्ग पर नदी ने आबादी क्षेत्र की ओर कटाव करना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि और आबादी की जमीन को खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान मंसूर चौधरी, तारीफ चौधरी, कुर्बान चौधरी, पूर्व प्रधान इनाम आदि ने गांव के पास तटबंध बनवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रपटे के पास बड़ा गड्ढा बन गया है जिसमें पानी भरा है। यदि कोई अनजाने में इस गड्ढे में गिरता है तो उसकी जान बचना मुश्किल है।

गांव शाहपुर गाड़ा की नदी में बरसाती नदी द्वारा खेतों में किया गया कटाव- फोटो : SAHARANPUR

शाकंभरी खोल में आया भारी पानी का सैलाब- फोटो : SAHARANPUR