फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waste of water under the nose of the responsible

जिम्मेदारों की नाक के नीचे जल की बर्बादी

Wed, 14 Apr 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Waste of water under the nose of the responsible
सहारनपुर। पानी बचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर निगम अफसरों की आंखों के सामने ही बर्बादी हो रही है। खास बात यह है कि जिस जगह पानी की बर्बादी हो रही है ठीक उसी के नीचे दीवार पर पानी बचाने की अपील निगम द्वारा मोटे अक्षरों में वॉल पेंटिंग के साथ लिखी गई है। इसके बावजूद निगम अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए पाइपलाइन लगाई गई है। इसके लीक होने की वजह से कई दिन से पानी बह रहा है। पानी इतना है कि मात्र दो मिनट में करीब पांच लीटर की एक बाल्टी भर जाती है। हर तरह 24 घंटे में करीब 3600 लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी गिरने से कार्यालय में छींटें न जाएं। इसके लिए बाल्टी रख दी गई है। इसकी बगल में दीवार पर %जल बचाएं इससे पहले जल संकट आए% का संदेश लिखा है। साथ ही सुंदर चित्र भी बनाया गया है, जिससे लोग पानी बचाने की सीख लें मगर हैरानी इस बात की है कि निगम खुद इससे सीख नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

निगम पर है जिम्मेदारी
भूजल स्तर बढ़ाने के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने वर्षा जल संचित करने के लिए जल शक्ति अभियान शुरू किया है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में तालाबों को पुनर्जीवित करने तथा 300 मीटर और उससे अधिक क्षेत्रफल के सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चालू करने के लिए कहा है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम पर है। सप्ताहभर पहले नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कई माध्यमिक विद्यालयों का दौरा करके वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए थे। पानी नहीं बचाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। हालांकि निगम ही में पानी की बर्बादी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कदम उठा रहा निगम
नगर निगम जलशक्ति अभियान के तहत 15वीं वित्त योजना से 22 तालाबों की खुदाई व सुंदरीकरण का कार्य करा रहा है। शहर के दस सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा चुके हैं। 86 नलकूपों पर फिल्टर लगाए जाएंगे, जिससे पानी फिल्टर होकर जनता तक पहुंचाया जा सके। शहर के 46पार्कों में भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। जनमंच व नगर निगम के सभी भवनों पर भी वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था की जा रही है।

वर्जन
जलशक्ति अभियान के तहत नगर निगम शहर के 300 मीटर से बड़े सभी भवनों के साथ ही नलकूपों, शौचालयों, निगम के सभी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा रहा है। रही बात निगम में पानी की बर्बादी की तो उसे ठीक कराया जाएगा। जल बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सबको साथ आना होगा।-ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed