फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wasim Khan Slams Arshad Madani: Playing With Muslims Emotions Over Vande Mataram"

UP: वंदे मातरम को लेकर भाजपा नेता वसीम खान का पलटवार, बोले- मुसलमानों के जज्बातों से खेल रहे मदनी

Wed, 10 Dec 2025 06:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 10 Dec 2025 06:11 PM IST
सार

वंदे मातरम के विरोध पर जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी पर महाराष्ट्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वसीम खान ने आरोप लगाया कि वह मजहब और शरीयत का सहारा लेकर मुसलमानों को भड़का रहे हैं। देवबंद में दिए बयान में खान ने कहा कि मुसलमानों को वंदे मातरम से परहेज नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Wasim Khan Slams Arshad Madani: Playing With Muslims Emotions Over Vande Mataram"
जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे मातरम को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के विरोध पर महाराष्ट्र (मुंबई) भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि हर चीज को धर्म का चश्मा लगाकर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना मदनी मजहब को सुरक्षा कवच बनाकर और शरीयत का बहाना लेकर मुसलमानों के जज्बातों से खेल रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सऊदी अरब से लौटा पति, पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार, बोली- खूब कमाया; बताओ आखिर किस पर लुटाया?

विज्ञापन

बुधवार को देवबंद पहुंचे महाराष्ट्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि वंदे मातरम का नारा देकर हमारे न जाने कितने महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी हैं। उस नारे में एक जज्बा भरा हुआ है। इसलिए मुझे लगता है कि हिंदुस्तान के मुसलमानों को इससे कोई परहेज नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौलाना अरशद मदनी बड़े आलिम-ए-दीन हैं उनको सियासी चीजों में ज्यादा न उलझकर इससे दूरी बनानी चाहिए और जो दीन की बातें हैं लोगों को बतानी चाहिए और जो खिदमत के काम हैं उनको वही करने चाहिए। खान ने कहा कि हर चीज को सियासत से नहीं जोड़ना चाहिए, मुसलमानों से अपील करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं।

कहा कि मौलाना अरशद मदनी हों या उनसे जुड़े अन्य लोग हमेशा सियासी मुद्दों में हस्तक्षेप करते हैं और कहीं न कहीं मुसलमानों को बहकाने का काम करते हैं, वह मजहब को सुरक्षा कवच बनाकर और शरीयत का बहाना लेकर मुसलमानों के जज्बातों से खेलते हैं। उन्होंने कहा कि शरीयत अलग है और मजहब अलग है, जब हम खुद को भारतीय कहते हैं तो हमारी संयुक्त तौर पर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed