{"_id":"6a25c0347b9729eac409346a","slug":"warning-to-stop-brick-kiln-work-from-june-30-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-177070-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 30 जून से ईंट भट्ठों पर पकाई बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 30 जून से ईंट भट्ठों पर पकाई बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन
जीपीओ रोड स्थित होटल सभागार में बैठक करते जिला ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारी। स्रोत समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला ईंट निर्माता समिति ने 30 जून से सभी भट्ठों पर ईंट पकाई बंद करने की चेतावनी दी है। रविवार को जीपीओ रोड स्थित एक होटल में हुई समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
समिति अध्यक्ष सन्नी चौधरी ने सभी ईंट भट्ठा मालिकों से आह्वान किया कि एक जनवरी से 30 जून तक जो निर्णय हुआ था उस पर सभी कायम रहेंगे। जो भी साथी 30 जून के बाद भट्ठे पर पकाई करता मिलेगा। उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही भट्ठे पर प्रदर्शन भी किया जाएगा। जनपद के ईंट भट्ठे के खिलाफ एनजीटी में जो मामला विचाराधीन है उस पर जीत हमारी ही होगी।
अर्जुन सिंह ने कहा कि यहां के भट्ठों पर एनसीआर का कोई भी कानून लागू नहीं होता। ट्रेड हित में सहारनपुर से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हर लड़ाई डटकर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी साथी अपना जीएसटी रिटर्न समय से जमा कर दें। जिन पर खनन शुल्क बकाया है। वह भी जल्द से जल्द से जमा करें। संगठन के पदाधिकारी एकजुट हैं। किसी भी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक बृजभूषण शर्मा, महामंत्री अरुण राणा, कोषाध्यक्ष वरुण सैनी, अकरम प्रधान, मुनेश प्रधान, सुरेंद्र अरोड़ा, ओमवीर, हाजी याकूब, राजू, सुधीर राणा आदि रहे।