फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Warning of fine to the public, waterlogging in front of own offices

जनता को जुर्माने की चेतावनी, खुद के दफ्तरों के आगे जलभराव

Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Warning of fine to the public, waterlogging in front of own offices
जिला अस्पताल स्थित मलेरिया विभाग कार्यालय के बाहर हुआ जलभराव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मच्छर जनित बीमारियों का मौसम है। अभी तक डेंगू के 23 मामले सामने आ चुके हैं। लोगों को चेताया जा रहा है कि घरों में पानी का जमाव न होने दें और यदि किसी के यहां एडिज लार्वा मिला तो जुर्माना देना पड़ेगा, मगर चौंकाने वाली बात है कि जिला मलेरिया विभाग और सीएमओ कार्यालय के बाहर जलभराव अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहा है। अस्पताल परिसर में कई ऐसी जगह हैं, जहां मच्छरों के पनपने का पूरा इंतजाम है।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग बीते करीब दो माह से संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रहा है। इसमें विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में छतों और परिसरों में रखे खाली डिब्बों, पुराने टायरों, गमलों और कूलर आदि की जांच की जा रही है कि कहीं लार्वा तो नहीं पनप रहा है। मगर हकीकत यह है कि अभियान चलाने वाले अधिकारी खुद के कार्यालयों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सीएमओ कार्यालय के बाहर कई दिन से जलभराव है। यह बरसात का पानी है, जो जमा है। इसके अलावा जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ के कार्यालय के ठीक सामने जलभराव है। जिला मलेरिया कार्यालय में लगेे एसी का पानी भी बाहर छोड़ा गया है, जिसकी वजह से नमी है, जो मच्छरों के पनपने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट की ओर जाने वाले मार्ग की नाली में मच्छर और लार्वा पर्याप्त मात्रा में है। अस्पताल परिसर के आवासों के कूलर और गमलों तथा नालियों में भी खूब मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

बुखार प्रभावित गांवों में पहुंचे सीएमओ
सहारनपुर। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक शनिवार को बुखार से प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने सरसावा के गांवों का दौरा करने के साथ ही सबदलपुर बीतिया और टपरी कलां जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही विभाग की टीमों को पूरी गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बीते दो दिन से जनपद में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अभी तक 23 ही मरीज हैं, जिनको इलाज दिया जा रहा है। सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ही अपने कार्यालय की छत और आसपास सफाई कराई है। अस्पताल में यदि कहीं भी जलभराव है। अस्पताल की छतों पर कहीं पानी रुक रहा है तो इसके लिए अभियान चलवाकर जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा। आवासीय क्षेत्र में भी अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।

सीएमओ कार्यालय के बाहर हुआ जलभराव

सीएमओ कार्यालय के बाहर हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed