फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Warn of boycott

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Warn of boycott
चुनाव बहिष्कार का एलान करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  बेहट में बरसाती नदी पर पुल निर्माण न कराए जाने के विरोध में विस चुनाव 2012 एवं लोकसभा चुनाव 2014 का पूर्ण बहिष्कार कर चुके बेहट विधान सभा क्षेत्र के शाहपुर एवं हुसैन मलकपुर के ग्रामीण इस बार भी लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को गांव में सामूहिक पंचायत कर विस चुनाव का पूर्ण बहिष्कार रखने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वे मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की बैठक पर आयोजित पंचायत में शाहपुर और हुसैन मलकपुर के जिम्मेदार लोग इकट्ठा हुए और कहा कि उनके गांवों पूरब और पश्चिम दोनों दिशाओं से बरसाती नदियों से घिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के मौसम में बाढ़ आने पर उनके दोनों गांव टापू बन जाते हैं और उनका बाहरी दुनिया से संपर्क कट जाता है। पिछले डेढ़ दशक से वह नदी पर पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन शासन, प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है।

पुल की निर्माण की मांग को लेकर वह वर्ष 2012 के विस एवं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार कर चुके हैं। इस बार होने वाले विस चुनाव में भी वह मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने हाथ उठाकर बहिष्कार का ऐलान किया। 


पंचायत में प्रवीन राणा, मांगेराम, आनंद कुमार, रामभूल सिंह, ओमपाल सिंह, कुंभकर्ण सिंह, शमशाद, अमित राणा, कर्मवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, शिवपाल सिंह, इरशाद, आदिल, सेवाराम, सुलेमान, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद फैजान, बिलाल आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed