{"_id":"5fcfc1f88ebc3ecf6061d145","slug":"ward-number-one-of-the-city-problems-of-people-are-many-saharanpur-news-mrt5145617110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का वार्ड संख्या एक, लोगों की समस्याएं अनेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का वार्ड संख्या एक, लोगों की समस्याएं अनेक
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं, लोगों ने की नालियों की नाकेबंदी
सहारनपुर। शहर के वार्ड संख्या एक में देहरादून रोड की मौज्जमपुरा, माहीपुरा समेत करीब 10 कॉलोनियां शामिल हैं। नगर निगम बोर्ड बनने के तीन साल बाद भी वार्ड में समस्याएं बरकरार हैं। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को वार्ड का दौरा कर जन समस्याएं जानने का प्रयास किया। पॉश कॉलोनी तक में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों ने अपने घरों के बाहर नालियों में नाकेबंदी की हुई है। पेश है रिपोर्ट।
बंद और जर्जर है शौचालय
मौज्जमपुरा में बेहद पुराना सामुदायिक शौचालय है। कई साल से शौचालय पर ताला जड़ा है। इसमें शौचालय जर्जर हो चुका है। शौचालय की एक हिस्से की दीवार भी गिर चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नए शौचालय की मांग कर चुके हैं, मगर सुनवाई नहीं है।
पानी की निकासी नहीं
वार्ड नंबर एक में पानी की निकासी नहीं होना बड़ी समस्या है। मौज्जमपुरा की आधी आबादी, माहीपुरा, अयोध्यापुरम आदि ऐसी ही कॉलोनियां हैं। अयोध्यापुरम में लोगों ने घरों के बाहर नालियों में नाकेबंदी की हुई है। कई लोगों ने प्लॉटों में पानी खोला हुआ है। देहरादून रोड पर मुख्य नाला नहीं होने की वजह से पानी सड़क किनारे खेत में भर रहा है।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था खराब
माहीपुरा में देहरादून रोड की ओर से घुसते ही कचरे का ढेर और भारी गंदगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरे का उठान नहीं होने की वजह से कचरा सड़ता है, जिससे दुर्गंध रहती है। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि वार्ड में 20 सफाईकर्मी तैनात हैं, मगर आते 15 हैं। यह भी गंदगी रहने की एक वजह है।
कई गलियां भी कच्ची
मौज्जमपुरा के साथ ही माहीपुरा में भी कई गलियों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिन पर चलना मुश्किल भरा रहता है। मौज्जमपुरा के लोगों में गली नहीं बनने से निगम के प्रति नाराजगी है।
बोले क्षेत्रवासी
-मौज्जमपुरा निवासी मुकेश ने बताया कि शौचालय पर कई साल से ताला लगा हुआ है। वर्तमान में शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सामुदायिक शौचालय नहीं होने से लोग परेशान हैं।
-शांतिनगर निवासी रिंकू का कहना है कि नालियां नहीं होने की वजह से कॉलोनी में जलभराव है। गलियों की सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं। इसकी वजह से मोहल्लों में गंदगी रहती है।
- माहीपुरा निवासी शिब्बू का कहना है कि उनकी कॉलोनी में गंदगी बड़ी समस्या है। नालियों की सफाई नहीं होती है। नलकूप के पास कूड़ाघर बना है, जहां समय से कचरा नहीं उठता है।
- पार्षद प्रतिनिधि सुशील सोनकर का कहना है कि नगर निगम लगातार वार्ड की अनदेखी कर रहा है। जलभराव और गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियां फैलने का खतरा है।
पार्षद का दर्द
नहीं होती सुनवाई
वार्ड में की कई गलियां कच्ची हैं। मुख्य नाला भी नहीं है। अनेक बार प्रस्ताव रखे गए हैं। अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से भी मांग की गई हैं, मगर सुनवाई नहीं होती है। तीन साल में मुश्किल से चार ही काम हुए हैं। जनता परेशान है। - सुनीता, पार्षद, वार्ड 01 ।
वार्ड एक में ज्यादा समस्याएं नहीं हैं। जल्द ही अधिकारियों को वार्ड में भेजकर सर्वे कराया जाएगा। जो भी समस्याएं हैं उन्हें चिह्नित कराकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।