{"_id":"636690f32b1aff1b2536ef2b","slug":"ward-25-ranks-fourth-in-the-state-in-cleanliness-saharanpur-news-mrt612353488","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में वार्ड 25 को प्रदेश में चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में वार्ड 25 को प्रदेश में चौथा स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम का वार्ड 25 स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश के सभी नगर निगमों में चौथे स्थान पर रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा, राज्यमंत्री नगर विकास राकेश राठौर, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात व निकाय निदेशक नेहा शर्मा द्वारा लखनऊ में मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह व सफाई निरीक्षक अमित तोमर को सम्मानित किया गया है।
सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में निगम व निकाय स्तर पर एक वार्ड स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी निकायों को दो नवंबर तक अपने शहर के तीन-तीन श्रेष्ठ वार्डों का विवरण भेजना था। सहारनपुर नगर निगम द्वारा निगम कैटेगरी में तीन, वार्ड 25 खलासी लाइन दक्षिण, वार्ड 48 आवास विकास व वार्ड 20 जनकपुरी के नाम भेजे गए थे।
वार्डों के चयन के लिए शासन द्वारा सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण व सुंदरीकरण आदि के लिए नंबर निर्धारित किए गए थे। उन्हीं नंबरों और मानकों के आधार पर वार्डों का चयन किया गया। गोरखपुर को पहला, लखनऊ को दूसरा, वाराणसी को तीसरा और सहारनपुर को चौथा स्थान मिला है। महापौर ने इसके लिए पार्षद मीनाक्षी शर्मा और उनके प्रतिनिधि विपिन शर्मा, सफाई निरीक्षक अमित तोमर के प्रयास की सराहना कर बधाई दी। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने भी बधाई दी।