{"_id":"5d963eec8ebc3e01574228db","slug":"war-on-malnutrition-46-thousand-children-will-get-nutritious-food-saharanpur-news-mrt4465144151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से जंग को मात देगा पौष्टिक आहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से जंग को मात देगा पौष्टिक आहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुपोषण के खात्मे को लेकर चलाए गए सुुपोषण माह के बाद बाल विकास विभाग ने 46 हजार बच्चों को इस माह हॉट कुक्ड फूड खिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत जनपद के 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बीते सितंबर माह को सुपोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल उत्सव और गोद भराई के अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर कुपोषण के खात्मे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा पौष्टिक आहार भी दिए गए। सुपोषण माह के खत्म होने के बाद शासन के निर्देशानुसार अक्तूबर माह में बाल विकास विभाग ने हॉट कुक्ड फूड बच्चों को खिलाने का लक्ष्य तैयार किया है। इसके अलावा जनपद के 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 46 हजार 813 बच्चों को गर्म पका हुआ खाना खिलाया जाएगा, जिसमें दाल-चावल, रोटी-हरी सब्जी, दलिया, खिचड़ी, खीर, सलाद और सोयाबीन की सब्जी दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि वह किसी प्रकार से कुपोषित न हो सकें।
तीन वर्षों में संख्या तो घटी, पर खत्म नहीं हुआ कुपोषण
सहारनपुर। कुपोषण के खात्मे को लेकर शासन और प्रशासन ने विभिन्न प्रयास किए, लेकिन जनपद में कुपोषण पूरी तरह खत्म नहीं हो सका। तीन वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि अब भी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। हालांकि, बाल विकास विभाग का दावा है कि जल्द पूरी तरह कुपोषण का खात्मा कर दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में जनपद में पीली श्रेणी में कुपोषित बच्चों की संख्या 33825 और लाल श्रेणी में अति कुपोषित बच्चों की संख्या 6910 है।
विज्ञापन
कुपोषित बच्चों की संख्या
वर्ष-------------कुपोषित बच्चे पीली श्रेणी------ अति कुपोषित बच्चे लाल श्रेणी
2017-----------52410--------------------------18105
2018----------41869---------------------------12547
2019----------33825---------------------------6910
------------------------------
इस माह 46 हजार 813 बच्चों को हॉट कुक्ड फूड खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। कुपोषण के खात्मे के लिए विभिन्न कार्यक्रम तैयार किए हैं। बीते माह सुपोषण माह के तहत कई कार्यक्रम हो चुक हैं। -आशा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी।