फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waqar Gangoh best child wrestler

वकार गंगोह सर्वश्रेष्ठ बाल पहलवान

Sat, 22 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Waqar Gangoh best child wrestler
दंगल के विजेता पहलवान विधायक के साथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्री भगवती मेला परिसर में चल रही अंतर राज्यीय दंगल प्रतियोगिताओं का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। दंगल में यूपी, उत्तरांचल, दिल्ली और हरियाणा के 60 से ज्यादा पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। वकार गंगोह को सर्वश्रेष्ठ बाल पहलवान के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


   समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि दंगल बेहद लोकप्रिय खेल है। संरक्षण और प्रोत्साहन के अभाव में भी पहलवान कुश्ती में भारत की इज्जत थामे हुए हैं।
विज्ञापन


विधायक, प्रबंधक डा. राकेश गर्ग और उपप्रबंधक हितेष मित्तल द्वारा विजयी पहलवानों मुरसलीन सांगाठेडा, जग्गा महंगी, वकार गंगोह, जावेद नसीम कैराना, सुनील बागपत, राजू दिल्ली, बिट्टू नाजिम अम्बहेटा, दीपक पानीपत, अहसान, सुभाष गुहाना, शरीफ, जावेद कैराना, सावेज सांगाठेडा, आजम हमजागढ, सोनू दुधला, कार्तिक हरियाणा, बाबर गंगोह, नसीम सांगाठेडा, बाबर गंगोह, आद्दा सहारनपुर, प्रधान जलालाबाद, सोनू तीतरो, काला रुड़की को मेडल, जीती गई इनामी राशि और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दंगल के बाल पहलवान इंटर कॉलेज के छात्र वकार गंगोह को सर्वश्रेष्ठ बाल पहलवान के खिताब से नवाजा गया। दंगल प्रभारी सुहेल खान, पहलवान तहसीन, कुश्ती के निर्णायक खलीफा सूफी तहसीन, सैयद सारिक, खलीफा नवाब, गोकल खलीफा व अफसर गंगोह को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


समिति सदस्यों संदीप तायल, भारत गर्ग, अजय ऐरन, उमंग गर्ग, वीर सिंह भावुक, तरुण तायल, आसिफ अब्बासी, इरशाद हमीद, डॉ. वीर सिंह भावुक ने अतिथियों का स्वागत किया।  श्री मंत्री संदीप तायल ने पहलवानों, दर्शकों के अलावा पुलिस प्रशासन का आभार जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed