फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wakf Amendment Bill is a direct attack on the Constitution of the country: Madani

देश के संविधान पर सीधा हमला है वक्फ संशोधन विधेयक : मदनी

Fri, 04 Apr 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wakf Amendment Bill is a direct attack on the Constitution of the country: Madani
मौलाना अरशद मदनी।
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक देश के संविधान पर सीधा हमला है, जो न केवल सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है बल्कि उन्हें पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी भी देता है।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने जारी बयान में कहा कि यह विधेयक मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता को छीनने की एक खतरनाक साजिश है। इसलिए जो लोग इस साजिश को हराने के प्रयास में मुसलमानों के साथ खड़े होंगे वे वास्तव में संविधान और धर्मनिरपेक्षता के असली रक्षक माने जाएंगे। मौलाना मदनी ने कहा कि इस बिल को पास कराकर सरकार पूरी तरह बेनकाब हो ही गई है। इसके खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बिल मुस्लिमों की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला : गोरा : जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि यह बिल मुसलमानों के धार्मिक स्वतंत्रता और कानूनी हकों पर सीधा हमला है। सरकार ने ऐसा बिल पास कराया है जिससे मुसलमानों के वक्फ इदारों पर सरकारी नियंत्रण कायम हो जाएगा और उनकी स्वतंत्रता पर खतरा मंडराने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारी इस्हाक ने कहा कि वक्फ संपत्तियां मुसलमानों की अमानत हैं, जो मस्जिदों, मदरसों, क़ब्रिस्तानों और समाजी भलाई के लिए दी गईं हैं। सरकार मुसलमानों को उनके अधिकारों से महरूम (वंचित) करना चाहती है जो संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed