{"_id":"67f2ce55b799e572fe0d50c9","slug":"wakf-amendment-bill-is-a-conspiracy-to-grab-valuable-properties-former-chief-minister-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-146580-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश है वक्फ संशोधन विधेयक : पूर्व मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश है वक्फ संशोधन विधेयक : पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
छुटमलपुर में मुजतबा मलिक के निवास पर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत। श्रोत कार्यकर्ता
छुटमलपुर(सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश है। कांग्रेस इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश के 25 करोड़ मुस्लिमों के हितों पर कुठाराघात कर रही है।
देहरादून जाते वक्त छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक एडवोकेट ने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार संविधान पर हमले कर रही है। आम जनमानस के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में अनुमानित दो लाख करोड़ से भी ज्यादा की वक्फ संपत्तियां मौजूद हैं। यह बिल मुस्लिमों की संपत्तियों की देखभाल के लिए नहीं, बल्कि इन्हें हड़पने की योजना है।
उन्होंने उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदलने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि देहरादून के मियांवाला का नाम पहाड़ के राजपूतों के नाम पर है, जबकि सलेमपुर राजपूताना का नाम सलेम सिंह के नाम पर पड़ा है। सलेम सिंह प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। ध्यान भटकाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें इस तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आठ साल में भाजपा सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ नहीं है। इससे पहले यहां पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का हकीम मोहम्मद अकबर, अब्दुल हसीब, असलम खेड़ी, मनोज चौधरी, प्रधान फरमान मलिक, प्रधान नासिर अली, रामबीर सिंह, पदम सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।