फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waiting in long distance trains spoiled the summer vacation plan

Saharanpur News: लंबी दूरी के ट्रेनों में वेटिंग ने बिगाड़ा समर वैकेशन का प्लान

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Waiting in long distance trains spoiled the summer vacation plan
सहारनपुर। जिन लोगों ने समर वेकेशन में घूमने की योजना बनाई है। उनकी योजना को ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग बिगाड़ रही है। सहारनपुर से बनारस, आगरा और जम्मूतवी जाने वाली तकरीबन सभी ट्रेनों में वेटिंग है।
विज्ञापन

सहारनपुर से अप व डाउन में रोजाना करीब 152 ट्रेनें गुजरती है। सहारनपुर से बनारस जाने वाली ट्रेनों की बात करें तो ज्यादातर में वेटिंग है। इनमें दुर्गियाना एक्सप्रेस में 19 जून को स्लीपर क्लास में 16, एसी में 23 वेटिंग है। बेगमपुरा एक्सप्रेस में 19 जून को स्लीपर में दस, 20 जून को 11 और 21 जून को दस वेटिंग चल रही है। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में भी वेटिंग है।
विज्ञापन

अर्चना एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है। इसी तरह सहारनपुर से वैष्णो देवी कटरा और जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग है। कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 19 जून को 21 वेटिंग है। बेगमपुरा एक्सप्रेस में 20, 22 और 23 जून को टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। शालीमार, हिमगिरी एक्सप्रेस में भी स्लीपर से लेकर एसी में वेटिंग जारी है। हिमकुंड एक्सप्रेस में 21 और 22 जून को टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed