फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting will be held today for bar association elections

बार संघ चुनाव के लिए आज होगा मतदान

Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held today for bar association elections
बार संघ चुनाव के लिए प्रचार करते ठाकुर विशंबर सिंह गुट से अध्यक्ष पद प्रत्याशी ठाकुर राजेंद्र सि? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट के वार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। दोनों गुटों के अध्यक्ष, सचिव से लेकर अन्य पदों के प्रत्याशी और समर्थक कचहरी से लेकर घरों तक संपर्क करने में जुटे रहे। शुक्रवार को मतदान किया जाना है।
विज्ञापन

मतदान की प्रक्रिया के लिए बार रूम सभागार में चार बूथ निर्धारित किए गए हैं। इन पर सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए 1309 अधिवक्ता वोटर होंगे। बता दें कि अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 11 पदों के लिए मुख्य रूप से दो गुटों के 22 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार भी है। मतदान से पूर्व बृहस्पतिवार को प्रत्याशी और समर्थक अपने पक्ष में वोटिंग की अपील करते हुए प्रचार में जुटे रहे। ज्यादातर उम्मीदवारों ने कचहरी से लेकर अधिवक्ताओं के घरों तक संपर्क किया।
विज्ञापन

इन गुटों की प्रतिष्ठा है दांव पर
इस चुनाव में ठाकुर बिशंबर सिंह गुट और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के पुराने गुटों से जुड़े उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मुख्य रूप से ठाकुर गुट से अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान और प्रगतिशील एकता मंच से अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र सिंह तोमर और उनके पैनल के उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार भी है चुनाव मैदान में
इन दो गुटों की सक्रियता के साथ ही महासचिव पद के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी अधिवक्ता संजय कुमार नौसरान भी चुनावी मैदान में है। यह प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे रहे।

इन पदों के लिए होगा चुनाव
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, सीनियर गवर्निंग काउंसिल, जूनियर गवर्निंग काउंसिल
इनकी देखरेख में संपन्न होगा चुनाव
- अधिवक्ता सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी
- अधिवक्ता अक्षय मित्र वत्स, चुनाव अधिकारी
- अधिवक्ता आशुतोष सहगल, चुनाव अधिकारी
- अधिवक्ता प्रणय आदियान, चुनाव अधिकारी
शनिवार को होगी मतगणना
- मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा के अनुसार 21 दिसंबर को सुबह नौ बजे से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। यह मतगणना परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। सभी अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मतदान और मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई है।

बार संघ चुनाव के लिए प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रविंद्र तो?

बार संघ चुनाव के लिए प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रविंद्र तो?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed