{"_id":"64dfb771f30401f6430932a9","slug":"voting-will-be-held-on-september-6-for-the-vacant-posts-of-gram-pradhan-and-kshetra-panchayat-members-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-7896-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छह सितंबर को होगा ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छह सितंबर को होगा ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए होगा मतदान
विज्ञापन
- निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
- नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। मतदान छह सितंबर और मतगणना आठ सितंबर को होगी। जनपद में दो ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित 34 पदों के लिए चुनाव होगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में रिक्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए 22 अगस्त को नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 अगस्त को होगी। नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न का आवंटन 24 अगस्त को किया जाएगा। छह सितंबर को सुबह सात से अपराह्न पांच बजे तक मतदान होगा और आठ सितंबर को मतगणना होगी।
इन गांवों में होगा रिक्त पदों के लिए चुनाव
जनपद में ग्राम कैंडल एवं घाटमपुर में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुंडा कलां एवं फकरेडा में चुनाव होगा। जबकि 28 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा। इनमें बरसी, खालिदपुर, उमरपुर, दूधला, कुलसठ, मिरगपुर, खेडा अफगान, बहादरपुर, नाई नगली उर्फ माजरी, जाजवा, चढाव, बिजनाखेडी , साहबा मजरा, गांगनौली, कुंआखेडा, मोहिददीनपुर, घडकौली, मांडला, लंढोरा जुनारदार, कलालहटी, सूमली, मुल्लापुर कदीम, गंदेवडा, गंगाली, ताजपुरा, बुडढ़ाखेडा, रतनपुर कल्याणपुर, इस्माइलपुर मुस्तकम शामिल हैं।
विज्ञापन
ये बनाए गए निर्वाचन अधिकारी
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए दस निर्वाचन एवं 12 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। युवा कल्याण अधिकारी मनीष मलिक, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रवेन्द्र कुमार, आईएस के अपर अभियंता हरिशंकर वर्मा, लघु सिंचाई के अवर अभियंता अरविन्द कुमार, सहायक विकास अधिकारी विकास कुमार, सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राजपाल, आरईएस के अवर अभियंता देवेंद्र कुमार और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर बालियान निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।