फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting took place, results will be declared today

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव:-

Fri, 17 Dec 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Voting took place, results will be declared today
जमकर हुआ मतदान, परिणाम आज घोषित होंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव दीवानी कचहरी स्थित बार रूम के परिसर में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। 91.28 प्रतिशत मतदान हुआ। शनिवार यानि आज मतगणना होगी, जिसमें परिणाम घोषित किए जाएंगे। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के 11 पदों के चुनाव के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में रहे।

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से ही काफी उत्साह था। उम्मीदवार और उनके समर्थक कचहरी के मुख्य द्वार से ही मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। कुल 11 पदों पर मतदान हेतु चार बूथ बनाए गए थे। शुरुआती एक घंटे के बाद बूथों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर 1:00 बजे तक 40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह सैनी ने बताया बूथ नंबर एक पर 344 मत, बूथ नंबर दो पर 338 वोट, बूथ नंबर 3 पर 329 वोट, बूथ नंबर 4 पर 330 वोट डाले गए। कुल 1469 वोटरों में से 1341 ने अपने मत का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह सैनी के साथ व्यवस्था संभाल रहे अक्षय मित्र वत्स, मुनव्वर आफताब, संयोग सैनी ,प्रणय सैनी, नीरज सैनी मतदान शुरू होने से पहले ही चुनाव के नियम का पालन कराने के लिए मुस्तैद रहे। चुनाव के उत्साह के बीच अधिवक्ता कोविड-19 का पालन करना लगभग भूल ही गए। मतदान के बाद दोनों पक्ष अपनी जीत का दावा करते नजर आए।
विज्ञापन

अधिवक्ता को हृदयाघात
सहारनपुर। चुनाव की गहमागहमी के बीच अपने चेंबर में बैठे युवा अधिवक्ता अजय कुमार को हृदयाघात आ गया। जिन्हें सरकारी एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed