फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting tomorrow, 3283 polling parties will leave today

मतदान कल, आज रवाना होंगी 3283 पोलिंग पार्टियां

Tue, 13 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Voting tomorrow, 3283 polling parties will leave today
मतदान कल, आज रवाना होंगी 3283 पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सभी विकास खंडों से 3283 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए सुबह सात बजे से रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतपेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं, 328 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य होंगे, जिनमें एक पीठासीन और तीन सहायक पीठासीन अधिकारी होंगे। पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभालेंगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर न सिर्फ सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी, बल्कि वहां अधिकारियों की पेट्रोलिंग भी अधिक रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि मतदान कार्मिकों के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं करा दी गई हैं।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन होगा
मतदान के लिए रवाना होने से लेकर मतदान केंद्रों तक पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मतदान कर्मियों को लाने-ले जाने वाले सभी वाहनों को सैनिटाइज कराया गया है। प्रत्येक मतदाता का तापमान मापा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में मतदान केंद्र एवं बूथ
ब्लाक --------- मतदान केंद्र ---- बूथ
सढ़ौली कदीम ----- 105 --------- 249
मुजफ्फराबाद ------ 142 -------- 401
सरसावा ----------- 137 --------- 352
देवबंद -------------- 106 -------- 295
रामपुर मनिहारान ---77 -------- 197
नानौता --------------79 --------- 233
नागल --------------116 -------- 307
पुंवारका -------------117 ------- 323
बलियाखेड़ी ---------115 ------- 302
नकुड़ ---------------112 ------- 287
गंगोह -------------130 -------- 337
योग ---------------1236 ------ 3283
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed