फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting for the collectorate bar association election today

दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन: मतदान और परिणाम आज

Thu, 11 Mar 2021 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Voting for the collectorate bar association election today
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों ने ताकत झोंक दी है। सभी प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बृहस्पतिवार को भी देर रात तक मतदाताओं से संपर्क करने और मान मनौव्वल करने में जुटे रहे। मतदान शुक्रवार (आज) सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना अपराह्न चार बजे से शुरू की जाएगी। देर शाम तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए हुकुम सिंह वर्मा को मुख्य चुनाव आयुक्त, रमेशचंद शर्मा और महेशचंद गुप्ता को सहायक चुनाव आयुक्त बनाया गया है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह और चौधरी राजकुमार वर्मा के बीच कांटे का मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह और चौधरी संजय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बालेंद्र कुमार शर्मा एवं सुधीर कुमार और महासचिव पद के लिए अरविंद कुमार सैनी और अजय त्यागी के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार एवं वेदप्रकाश प्रत्याशी हैं। सहसचिव के तीन पदों के लिए अनुज पंवार, नाहिद खानम, मेघराज सिंह, सत्येंद्र कुमार, अश्वनी कुमार और कंवरपाल सिंह में टक्कर होगी। सीनियर एक्जिक्यूटिव सदस्य के छह पदों के लिए भीम सिंह चौधरी, सखावत अली खां, बिजेंद्र कुमार, ऋषिपाल सिंह, आरिन्जे कुमार जैन, अरुण सिंह, नगीना सिंह, प्रदीप कुमार, रूपेश कुमार, बिन्दू शुक्ला, मुनव्वर हुसैन अंसारी, जयपाल सिंह रामचन्द्र दावेदार हैं। जूनियर एक्जिक्यूटिव सदस्य के छह पदों के लिए संजय कुमार, अजय कुमार, विपिन कुमार धीमान, धीरज कुमार, प्रवेज आलम, शहजाद, अलताफ अहमद, ओमकार सिंह, विक्रांत कुमार, निरंजन सिंह, नाथीराम, अमर सिंह के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed