फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voters deprived of their democratic rights through vote theft: Harish Rawat

वोट चोरी से किया मतदाताओं को लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित : हरीश रावत

Thu, 15 Oct 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Voters deprived of their democratic rights through vote theft: Harish Rawat
छुटमलपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि वोट चोरी कर देश के करोड़ों मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर वोट चोरी में शामिल दोषियों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से देहरादून जाते समय छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा के निवास पर अपने स्वागत के बाद बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। यदि निष्पक्ष चुनाव होते तब महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के नतीजे विपरीत होते। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट के अधिकार की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

देश की जनता जाग चुकी है। जल्द ही लोग भाजपा को देश की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने कहा की उनका और हर एक कांग्रेसी का मक़सद भाजपा को सत्ता से बेदख़ल करना है। उन्होंने कहा की पूरे देश में इंडिया गठबंधन मज़बूती से साथ खड़ा है। आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में इंडिया गठबंधन जीत कर सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले यहां पहुंचने पर हसीब मलिक, मनोज चौधरी, प्रधान फ़रमान मलिक, प्रधान नासिर अली, याहिया मलिक, नासिर सैफ़ी, अरशद मलिक, राव यूसुफ़, अजीम मलिक आदि ने पूर्व सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed