फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voter revision campaign will run from November 1 to 30

एक से 30 नवंबर तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voter revision campaign will run from November 1 to 30
सहारनपुर। एक से 30 नवंबर तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन संबंधित मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान सात, 13, 21 एवं 27 नवंबर को चलेगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। वे अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रारूप-6 (पासपोर्ट साइज फोटो, पते एवं उम्र सर्टिफिकेट सहित), नाम कटवाने के लिए प्रारूप-7, नाम में संशोधन के लिए प्रारूप-8 और एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम स्थानांतरित कराने के लिए प्रारूप-8क में आवेदन कर सकते हैं। इसको आलेख्य प्रकाशन अवधि में संबंधित बीएलओ या अपने मतदान केंद्र पर पदाभिहित अधिकारी को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपना या अपने परिवार के सदस्यों के नाम अवश्य चेक कर लें। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि एक नवंबर से पांच जनवरी 2022 तक के मध्य स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed