{"_id":"6078831a8ebc3e591351e856","slug":"voted-enthusiastically-in-the-festival-of-democracy-saharanpur-news-mrt53463432","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महोत्सव में उत्साह से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महोत्सव में उत्साह से किया मतदान
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जिले की सभी 884 ग्राम पंचायतों में 1236 केंद्रों पर मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लग गई थीं। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मतदाताओं का उत्साह बढ़ता गया। शाम छह बजे तक मतदान का निर्धारित समय होने के बाद भी मतदाताओं की लाइन मतदान केंद्रों पर लगी रही।
सहारनपुर जिले में पहले चरण के तहत मतदान संपन्न हो गया। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की तरफ से कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई, जहां मतदाताओं का तापमान नापा गया। वहीं, मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। ज्यादातर केंद्रों पर मतदाता लाइन में एक-दूसरे से एकदम सटकर खड़े नजर आए। बहुत से लोगों ने तो मास्क भी नहीं लगा रखा था।
चुनाव प्रेक्षक रणवीर प्रसाद और अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सबरवाल के अलावा मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी सहित तमाम उच्च अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। शाम पांच बजे तक जिलेभर में 64.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

त्रिस्तरीय चुनाव के लिये वोट डालने के लिये प्राथमिक विद्यालय कुम्हारहेड़ा में लगी महिलाओं की लं- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन