फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Volunteers did the path movement

स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Wed, 05 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Volunteers did the path movement
पुरना शुगर मिल से निकला से पथ संचलन - फोटो : SAHARANPUR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयदशमी पर्व और संघ स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित कर शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया। महानगर में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।
विवेकानंद नगर के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया। संघ की क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य कृष्णचंद्र ने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेेकर हिंदू समाज को शक्तिशाली एवं संगठित करने का आह्वान किया। कहा कि संघ का स्वयंसेवक अनुशासित होता है। उसका जीवन समरसता का प्रतीक है, वह राष्ट्रभक्त नागरिक है। देश में जहां भी कोई आपदा आती है, स्वयंसेवक सबसे पहले पहुंचकर सेवा में जुट जाता है। संघ समाज में राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य कर रहा है। आज देश को शक्ति की आवश्यकता है। हम भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हिंदू समाज को संगठित कर बलशाली बनाएं।
विज्ञापन

इसके बाद पथ संचलन शिव मंदिर पंत विहार से प्रारंभ हुआ। हसनपुर, दिल्ली रोड, मनोहरपुर, चौधरी विहार, आदर्श विहार होता हुआ पुन: शिव मंदिर में संपन्न हुआ। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत हुआ। प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी, जगदानंद शर्मा, नित्यानंद जोशी, उमेश राठी, अमित कुमार, मनभावन सिंह, दीप जोशी, मेयर संजीव वालिया, प्रचारक चक्षु, सुशील धीमान, अरविंद सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्वयंसेवक संघ अरविंद नगर द्वारा भी पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने गणवेश के साथ भाग लिया। संचलन राम विहार, लेबर कॉलोनी से होकर खलासी लाइन, शारदा नगर, शुगर मिल से वापस लेबर कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुआ। अध्यक्षता नवीन चौधरी ने की। नगर विद्यार्थी प्रचारक चक्षु, नगर संघचालक अनूप, नगर कार्यवाह कुलदीप, नगर बौद्धिक प्रमुख राहुल, नगर प्रचार प्रमुख रोहित, हिमांशु, शुभम, मोहित, बृजेश, सोनू खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed