{"_id":"64dfb60af5b6e7135903c582","slug":"vitamin-a-supplements-will-be-given-to-441-lakh-children-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7868-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 4.41 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 4.41 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
विज्ञापन
-विटामिन ए की कमी से बच्चों में रतौंधी होने का खतरा अधिक
-15 सितंबर तक चलेगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रतौंधी जैसी बीमारी से बचाने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 4.41 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। विटामिन ए की कमी से गंभीर रोग हो सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि 15 सितंबर तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह चलेगा। इस अभियान में 4,41,427 बच्चों को विटामिन ए की दवा दी जाएगी। इसमें नौ से पांच साल तक बच्चे शामिल हैं। इस दवा से बच्चों का रतौंधी से बचाव होता है। इसके साथ ही बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं। विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम साल में दो चरणों में छह माह के अंतराल पर होता है।
-- -- -
-- विटामिन ए के फायदे
-शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि
-आंखों की परत कोर्निया की सुरक्षा
-दस्त व श्वास संबंधी रोगों से बचाव
-आंख के रोगों जैसे रतौंधी से बचाव
-कुपोषण में कमी एवं शारीरिक विकास में सहायक