फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vishwamitra's team won the inaugural match

विश्वामित्र की टीम ने उद्घाटन मैच जीता

Sat, 05 Dec 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vishwamitra's team won the inaugural match
गंगोह में तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह। विश्वामित्र क्रिकेट अकादमी में शनिवार को तीन मैचों की सीरीज का विधिवत शुभारंभ किया। विश्वामित्र की टीम ने उद्घाटन मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच सीरीज का शुभारंभ गंगोह प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद टेबक ने फीता काटकर किया। मुजफ्फरनगर और विश्वामित्र अकादमी के बीच तीन मैच की सीरीज के पहले मैच में विश्वामित्र अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 148 रन बनाए। इसमें अमन सैनी ने 37 व शुभ पंवार ने 36 रन बनाए। मुजफ्फरनगर की तरफ से ओसामा ने दो, मनस्वी और सरूर ने एक -एक विकेट लिए। मुजफ्फरनगर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 142 रन ही बना सकी, इसमें वंश 30, सिद्धार्थ ने 21 रन का योगदान टीम को दिया। विश्वामित्र के गेंदबाज अश्वनी वर्मा ने तीन विकेट, जुबेर ने दो विकेट चटकाए। विश्वामित्र की टीम ने सात रन से उद्घाटन जीता। मैन ऑफ द मैच अश्वनी वर्मा को दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जया कंडवाल, कोच विनय कुमार, मोहसिन, आयुष चौधरी, राजा सैनी, अनिल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed