फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vishal won gold in national athletics competition

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विशाल ने जीता स्वर्ण

Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vishal won gold in national athletics competition
आरव तोमर, जूडो खिलाड़ी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गुजरात में दो से चार जून तक आयोजित 20 वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के विशाल चौहान ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और सहारनपुर का नाम रोशन किया है। विशाल ने 3,000 मीटर स्टीपल चेज दौड़ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। सहारनपुर से विशाल चौहान का चयन 3,000 मीटर स्टीपल चेज दौड़ के लिए हुआ था। विशाल ने उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से भाग लेते हुए प्रतियोगिता में खुद को साबित किया है। इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और समस्त खिलाड़ियों ने विशाल को बधाई दी।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए आरव का चयन
सहारनपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स सात से 12 जून तक हरियाणा के पंचकुला शहर में होंगे। जूडो स्पर्धा के लिए सहारनपुर के आरव तोमर 81 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। उधर, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय जूडो महासंघ द्वारा सहारनपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता को उक्त प्रतियोगिता के लिए रेफरी नामित किया गया है। जिला जूडो एसोसिएशन के संरक्षक एसी गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, दिलीप वर्मा, अनिल अग्रवाल, धीरज जैन, संजय गुप्ता, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, राजी शर्मा, मेधा मित्तल, सोनू सिंह आदि ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद

विशाल चौहान।

विशाल चौहान।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed