फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Virat, Chhavi and Nandni came first in the speech competition

Saharanpur News: भाषण प्रतियोगिता में विराट, छवि और नन्दनी आए प्रथम

Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Virat, Chhavi and Nandni came first in the speech competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जयभीम कोचिंग सेंटर सुल्तानपुर के तत्वावधान मोहल्ला कांजीमल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में संत रविदास, तथागत गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फूले, डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में संविधान को जानो विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राथमिक वर्ग में विराट ने प्रथम, विशाखा ने द्वितीय, वशिष्ठ गौतम ने तृतीय, रुकमणी एवं माही ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में छवि प्रथम, कशिश द्वितीय, प्रियंका तृतीय, निशा एवं कशिश सांत्वना, सीनियर वर्ग में नन्दनी प्रथम, अभिषेक द्वितीय, अंजली तृतीय, सिद्धार्थ एवं अंजली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषा में वंशिका एवं वर्षा ने उत्तम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में आकाश काशी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी तथा सभी ने संविधान की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में अरुण कुमार, सोनित, इसम दूबे, अमृतलाल, सूरज, बाबूराम ने भी विचार रखे। इस दौरान सुशील लांबा, सुमित, अंकुश, आशु, अजय, संदीप, विक्की, बंटी, शुभम, देशराज, कलीराम, रोहित, अक्षय, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed