{"_id":"5f7221f08ebc3e9c0031d0e1","slug":"vipin-panwar-saharanpur-news-mrt503557583","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत की मिसाल है अधिवक्ता विपिन पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत की मिसाल है अधिवक्ता विपिन पंवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानियत मिसाल हैं अधिवक्ता विपिन पंवार
सहारनपुर। कोरोना लगातार लोगों की जान ले रहा है, लोग भयभीत हैं, मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद की जान की परवाह ना कर इंसान और इंसानियत को जिंदा रखे हैं। ऐसा ही जज्बा है अधिवक्ता विपिन पंवार में। उन्होंने न केवल संक्रमण को हराया, बल्कि एबी नेगेटिव ब्लड ग्रुप होने की वजह से मध्य प्रदेश के रहने वाले शख्स को अपना प्लाज्मा देने दिल्ली पहुंचे, जबकि उनसे पूर्व की कोई पहचान भी नहीं थी।
अधिवक्ता विपिन पंवार सहारनपुर जिले के गांव पहांसु के रहने हैं और एफबीडी (फैमली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट) के सदस्य हैं। एफबीडी के सदस्य तरुण प्रकाश भोला ने बताया मध्य प्रदेश के रहने वाले रोहित गुप्ता कोरोना संक्रमित हैं, जो दिल्ली के बीएलके अस्पताल में भर्ती हैं। उनको प्लाज्मा की जरूरत है, एबी नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाला प्लाज्मा आसानी से नहीं मिल पा रहा था। एफबीडी दिल्ली के सदस्यों से इसकी जानकारी मिली। तलाश करने पर पता चला एफबीडी सदस्य अधिवक्ता विपिन पंवार का ब्लड ग्रुप भी एबी नेगेटिव है तो, वह प्लाज्मा देने के लिए सोमवार सुबह नौ बजे अपने वाहन से दिल्ली के लिए निकल पड़े। उनके साथ एफबीडी अध्यक्ष पंकज पांचाल और महासचिव योगेश पंवार भी गए हैं।
छह अगस्त को आए थे पॉजिटिव
विपिन पंवार छह अगस्त को कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना से ठीक होने के बाद उन्होंने एंटी बॉडी की जांच कराई, जो 139 आई। अब दूसरों की जान बचाने के लिए वह प्लाज्मा दान कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर की पहल से बढ़ा मनोबल
विपिन पंवार ने बताया कि वह पहले से ही रक्तदान करते रहे हैं और अब तक 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। प्लाज्मा दान करने के बारे में वह सोच रहे थे। इसी दौरान कमिश्नर संजय कुमार द्वारा शुरू किए गए कॉफी विद कमिश्नर अभियान से उन्हें बल मिला।