फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Violence and uproar over playing DJ during Namaz, four injured

Saharanpur News: नमाज के दौरान डीजे बजाने पर मारपीट, हंगामा, चार घायल

Mon, 07 Jul 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Violence and uproar over playing DJ during Namaz, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। गढ़ी इस्सरपुर गांव में नमाज के दौरान बरात में डीजे को धीमी आवाज में बजाने को लेकर अनूसूचित जाति और मुस्लिम समाज के युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

साधारणपुर गांव रविवार को गढ़ी इस्सरपुर गांव निवासी नाथी की लड़की की बरात आई थी। बराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इस दौरान जब बरात एक मस्जिद के सामने पहुंचे तो मुस्लिम समाज के कुछ युवकों ने नमाज का समय होने का हवाला देकर डीजे की आवाज कम करने को कहा। आरोप है कि उस समय तो उन्होंने आवाज को धीमा कर दिया। लेकिन कुछ मिनट बाद फिर से आवाज तेज कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसमें पंकज उर्फ पिंकू और वंश जबकि दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हो गए। अलग-अलग वर्ग का मामला होने के चलते सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करते हुए घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed