{"_id":"6264466dcee6dc5570047a0c","slug":"vinod-s-dead-body-found-the-marks-of-injuries-are-confusing-saharanpur-news-mrt5857204182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाना चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नानौता क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में किसान विनोद राणा का शव पेड़ पर लटका मिलने और बटाईदार प्रवीण के कत्ल की घटना को प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला मान रही है। लेकिन इसमें कई झोल है और मौका ए वारदात के परिस्थितिजनक साक्ष्य कई सवाल खड़े कर रहे हैं। अहम सवाल फंदे पर लटके मिले विनोद के शव पर मिले चोटों के निशान है। उसने आत्महत्या की तो उसके शरीर पर चोटों के निशान कैसे आए, इसका जवाब पुलिस को जांच में तलाशना होगा।
हालांकि काफी हद तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी गुत्थी साफ हो जाएगी। दोनों के परिजनों का कहना हैं कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है साथ ही विनोद और प्रवीण के बीच भी कोई मनमुटाव नहीं था। पुलिस की शुरुआती जांच में लगा कि प्रवीण की हत्या कर विनोद राणा ने आत्महत्या कर ली, लेकिन अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की गई, लेकिन ऐसा क्यों हुआ, इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। प्रवीण पांच दिन पूर्व लापता हुआ था। यदि विनोद हत्या करता तो शव अपनी ट्यूबवेल क्यों रखता। ऐसे कई सवाल का जवाब पुलिस को तलाशना पड़ेगा। वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि अभी तक प्रवीण की हत्या और विनोद द्वारा आत्महत्या किया जाना पाया है। हर बिंदु की जांच की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
गुत्थी को उलझा रहे सवाल
- विनोद के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। यदि उसने आत्महत्या की तो चोटों के निशान कैसे आए।
-प्रवीण का शव सड़गल चुका था, विनोद ने हत्या की तो क्या पांच दिन तक उसने नलकूप पर ही शव रखा।
-प्रवीण की हत्या गर्दन काटकर की गई, उसके दोनों बाजू भी काट दिए गए थे, इतनी बेरहमी से हत्या क्यों ?
-प्रवीण का सिर श्मशान के पास पड़ा मिला और कुत्ते नोच रहे थे, उसे कुत्ते ले गए या शव ठिकाने लगाने की तैयारी थी।
कॉल रिसीव नहीं हुई, फिर
स्विच ऑफ हो गया मोबाइल
विनोद राणा के पुत्र चिराग व अनुराग ने बताया कि शुक्रवार शाम पिता खेत गए थे। उनके पिता काफी देर तक नहीं लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर कई बार कॉल की परंतु रिसीव नहीं हुई। फिर उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। विनोद का शव पेड़ पर लटका मिला है।
विज्ञापन
कातिल कोई और, यह भी एक संभावना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि विनोद को मारकर पेड़ पर लटकाया है। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है। मौका-ए-वारदात को देखकर लगता है कि प्रवीण के हत्यारे उसका शव ठिकाने लगाए होंगे, लेकिन विनोद ने आरोपियों को देख लिया होगा। इसके बाद उसकी भी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। प्रवीण के भाई रामशरण का कहना है कि इन दोनों की हत्या में तीसरे व्यक्ति का हाथ है।
विनोद के भाई की भी हो चुकी है मौत, प्रवीण ने नहीं की थी शादी
विनोद राणा के भाई की पूर्व में कैंसर से मौत हो चुकी है। दोनों परिवार की जिम्मेदारी विनोद पर ही थी। ग्रामीणों का कहना है कि विनोद भी अक्सर बीमार रहता था। प्रवीण की अभी शादी नहीं हुई थी।
फोन कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस विनोद की फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस को इससे अहम सुराग हाथ मिल सकते हैं। इसके साथ ही घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों को भी चेक किया जा रहा है। नानौता थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि मृतक प्रवीण के भाई रामशरण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।