{"_id":"6671efcd32e5a74b5d03a514","slug":"villagers-staged-a-sit-in-protest-at-the-power-station-mp-and-mla-also-arrived-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-125854-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ग्रामीणों ने दिया बिजलीघर पर धरना, सांसद, विधायक भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ग्रामीणों ने दिया बिजलीघर पर धरना, सांसद, विधायक भी पहुंचे
Wed, 19 Jun 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
कैलाशपुर बिजलीघर पर एसडीओ से बात करते सांसद इमरान मसूद। संवाद
गागलहेड़ी। अंधाधुंध विद्युत कटौती से परेशान कई गांव के लोगों ने कैलाशपुर बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीणों के बुलावे पर बिजलीघर पहुंचे सांसद इमरान मसूद और क्षेत्रीय विधायक आशु मलिक ने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
कैलाशपुर बिजलीघर पर हरोड़ा, मांडेबांस, गागलहेड़ी सहित कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले 15 घंटे से गुल पड़ी है। प्रचंड गर्मी में लोग बिना बिजली के बेहाल हो चुके हैं। इसके विरोध में ग्रामीण इकट्ठा होकर बिजलीघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक से फोन पर बात की और उनसे बिजलीघर पहुंचने का अनुरोध किया। दोनों जनप्रतिनिधि बिजलीघर पहुंचे और उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता की।
सांसद इमरान मसूद ने अधिकारियों से कहा कि जो भी तकनीकी समस्या है उसे जल्द से जल्द ठीक करें। विधायक आशु मलिक ने कहा कि भीषण गर्मी से लोग बहुत परेशान है। बिना बिजली के लोगों को घरों में पानी की बहुत समस्या है। कैलाशपुर एसडीओ विपुल त्यागी ने सांसद एवं विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि कुछ ही देर में समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे।