फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers sitting on indefinite dharna

बदहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण

Mon, 31 Oct 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on indefinite dharna
तहसीलदार बेहट को ज्ञापन देते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर (सहारनपुर)। खस्ताहाल पड़े रायपुर-मोहम्मदपुर गढ़ सड़क मार्ग को ठीक कराने के लिए चल रहा ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर पहुंचे तहसीलदार को ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। हालांकि धरना सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

रायपुर से सैद मोहम्मदपुर गढ़-नागल-कस्बागढ़ मार्ग पर करीब 12 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रायपुर से यह मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त है और दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे इस पर बने हैं। खनन सामग्री से भरे सैकड़ों वाहन रोज गुजरने के चलते इस पर दिन भर धूल उड़ती रहती है। इस सड़क मार्ग के नवीनीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। धरने की सूचना पर तहसीलदार प्रकाश सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें सड़क मार्ग को अतिशीघ्र बनवाने, बूढ़ी यमुना पर पुल, कन्या इंटर कॉलेज आदि मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने धरना समाप्त करने का आग्रह किया जिसे ग्रामीणों ने ठुकरा दिया। उनका कहना था कि सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू होने तक धरना जारी रहेगा। धरने पर मांगेराम, राज कुमार, शुभम, अरविंद, कालूराम, प्रेमवीर, धर्मवीर, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र, मधुराम, जानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed