फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers scramble with the police and rescue the accused

ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया

Wed, 20 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers scramble with the police and rescue the accused
ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। गोकशी की शिकायत पर थाना क्षेत्र के ग्राम धौलापड़ा में जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना पर थाने से अतिरिक्त फोर्स गांव में भेजा, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
बुधवार को सरसावा थाने की मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कुछ लोग ग्राम धौलापड़ा में गोकशी कर रहे हैं। इसके बाद चौकी इंचार्ज वेद पाल सिंह पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव में आरोपी के घर जांच करने पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हाथापाई कर पुलिस कर्मियों से आरोपी को छुड़ा लिया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर सरसावा से दो गाड़ियों में पुलिस फोर्स ग्राम धौलापड़ा में पहुंचा। पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के घर पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी तरफ सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि पुलिस गोकशी की सूचना पर ग्राम धौलापड़ा में पहुंची, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ के कारण अनावश्यक विवाद से बचने के लिए उन्होंने फोर्स को वापस बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed