फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers reached the police station demanding the recovery of the student

Saharanpur News: छात्र की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

Fri, 04 Aug 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers reached the police station demanding the recovery of the student

विज्ञापन
नागल। गांव गांगनौली निवासी जसवीर के इंटर में पढ़ रहे बेटे आकाश धारीवाल के लापता हो जाने के बाद शुक्रवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मिलकर जल्द से जल्द किशोर की बरामदगी की मांग की।
परिजनों का कहना है कि उनका बेटा रेलवे रोड पर एक इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता है जो बुधवार को विद्यालय आया था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसकी उन्होंने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार का कहना है कि उन्होंने किशोर की तलाश को पुलिस टीम गठित की है। कस्बे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed