फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers protest against mining lease on private land

निजी भूमि पर खनन पट्टे के विरोध में उतरे ग्रामीण

Mon, 19 Oct 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against mining lease on private land
निजी भूमि पर खनन पट्टे के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन

बेहट। यमुना तटवर्ती गांव धौलरा के ग्रामीणों ने निजी भूमि पर खनन पट्टे का विरोध किया। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को शिकायत देकर खनन होने से गांव को बाढ़ का खतरा बताया है। उनका कहना है, कि जिस भूमि पर यह खनन पट्टा किया जा रहा है, वह डूब जोन के अंतर्गत आता है।

गांव धौलरा के ग्रामीण अंकित कुमार, सुशील, कार्तिक, प्रीतम सिंह, सुबेरा, आदि का कहना है कि उनके गांव में निजी भूमि पर खनन पट्टा कराया जा रहा है, जिसका खसरा नंबर 13/1, 13/2, 14 व 15 है। इन नंबरों में प्राथमिक विद्यालय, सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया बांध एवं कटाव से बचाव हेतु सीमेंट के स्टड बने हुए हैं। यह सभी खसरा नंबर बाढ़ जोन के अंतर्गत आते है। यहां निजी खनन पट्टा दिया जा रहा है तो गांव में बाढ़ से रोकथाम के लिए बनाए गए बांध, स्टड, गांव की आबादी एवं प्राथमिक विद्यालय को बाढ़ से नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी से इसे जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

------------------------------
मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और ग्रामीणों की जो भी आपत्ति आएगी, उसका निस्तारण किया जाएगा।
अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed