{"_id":"5f737ca38ebc3e9b833775c7","slug":"villagers-protest-against-loniv-saharanpur-news-mrt5037283179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मारपीट में घायल हरिनगर का बिट्टू
- फोटो : DEVBAND
बड़गांव। जड़ौदा पांड़ा से बड़गांव तक करीब नौ किमी लंबे सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसमें अनियमितता का आरोप लगाकर लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य में सुधार की मांग की।
क्षेत्र के अंतर्गत बड़गांव से जड़ौदा पांड़ा तक सड़क निर्माण के लिए 45 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। आरोप है कि एक सप्ताह में चार से पांच किमी सड़क का लेपन कार्य पूरा किया। इसमें कम मात्रा में तारकोल का इस्तेमाल किया है। इससे सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को भाकियू तोमर ने गुट के प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी के नेतृत्व में ब्लाक सचिव बिटटू त्यागी, युवा ग्राम अध्यक्ष कपिल त्यागी, मांगेराम, सतीश भगत, शिवकुमार राणा आदि ने मौके पर पहुंच लोनिवि के नारेबाजी की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को शिकायत कर सड़क मार्ग की गुणवत्ता सुधारने की मांग की। प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी ने विभागीय जे ई व ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहां कि अगर सड़क निर्माण सही मानकों से नहीं किया तो सड़क पर जाम लगाया जाएगा।
उधर लोनिवि के जेई गौरव त्यागी ने कहा सड़क मरम्मत का निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराया जा रहा है। अगर कार्य में गड़बड़ी की कही शिकायत आ रही है तो उसको स्वयं देखकर कार्य को मानक के अनुसार कराया जाएगा।