फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers protes in Tehsil

ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 03 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers protes in Tehsil
तहसील दिवस में प्रदर्शन करते नगली महनाज के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राशन डीलर की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगली महनाज के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी प्रकाशी, रेखा, सिमरी, अनिता, सुशील, चौंपा, सुषमा, सौराज आदि ने बताया कि जांच में घोर अनियमितता पाए जाने के कारण ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के बाद एसडीएम ने राशन डीलर को निलंबित कर दिया था। आरोप है कि बावजूद इसके राशन डीलर ने उच्चाधिकारियों को गुमराह कर दिया, जिसके बाद उसे बहाल कर दिया गया। इससे गांव में तनाव बना हुआ है।

आरोप है कि अब राशन डीलर शिकायतकर्ताओं को परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत कई बार संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई, लेकिन कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उक्त राशन की दुकान को निरस्त कर खुली बैठक में नए डीलर का चुनाव कराने की मांग अधिकारियों से की।
विज्ञापन


इस बाबत तहसील दिवस में ग्रामीणों ने अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों में सुमन, राजकली, बिमला, विजयपाल, राजपाल, तिलकराम, श्याम सिंह, संदीप, नीशा, पुनीत, सेठपाल, बबीता, मूरती, छोटी, चंद्रो, कश्मीरी, अनारकली, नथलू आदि मौजूद रहे। वहीं, तहसील दिवस में अधिकारियों के समक्ष 68 शिकायत दर्ज हुई। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर एसडीएम डीपी सिंह, सीओ योगेंद्रपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed