फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers preparing to go to court regarding dirty drain falling in Krishna river

Saharanpur News: कृष्णा नदी में गिर रहे गंदे नाले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में ग्रामीण

Thu, 22 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers preparing to go to court regarding dirty drain falling in Krishna river
नानौता में कृष्णा नदी में गिरता प्रदूषित पानी - फोटो : SAHARANPUR
कृष्णा नदी में गिर रहे गंदे नाले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में ग्रामीण
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। गांव भनेड़ा खेमचंद से होकर बह रही कृष्णा नदी को चीनी मिल, डिस्टलरी, मिल्क प्लांट और नगर पंचायत के गंदे नाले से दूषित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
पिछले काफी समय से कृष्णा नदी जलवायु प्रदूषण मुक्ति समिति भनेड़ा खेमचंद संघर्षरत है। ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार धरना-प्रदर्शन सहित पोलियो अभियान का बहिष्कार और संबंधित विभाग के अधिकारी को पत्र व्यवहार कर चुके हैं, परंतु किसी भी प्रकार का कोई नतीजा सामने नहीं आया है। कृष्णा नदी में लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते क्षेत्र के गांव भनेड़ा खेमचंद में कैंसर, दमा, सांस एलर्जी सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से काफी संख्या में लोग मौत के काल में समा चुके हैं।
विज्ञापन

कृष्णा नदी को प्रदूषण मुक्त कराने हेतु कृष्णा नदी जल वायु प्रदूषण मुक्ति समिति भनेड़ा खेमचंद के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, कानूनी सलाहकार कुलदीप सिंह पुंडीर, विक्रम तंवर, रितुराज राणा, किसान नेता गोपाल सिंह, सचिन चौहान आदि का कहना है कि अब कृष्णा नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए एनजीटी कोर्ट में केस फाइल किया जाएगा। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीसी पांडे ने बताया कि मामला मंडलायुक्त के संज्ञान में है। उन्होंने एक जिला स्तरीय समिति का गठन कराया है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed