{"_id":"62892e79540db93690393c00","slug":"villagers-longing-for-drinking-water-warned-of-agitation-saharanpur-news-mrt5895997171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को तरस रहे ग्रामीणों ने पंचायत में दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को तरस रहे ग्रामीणों ने पंचायत में दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
अलीपुर भागुवाला में आयोजित पंचायत में शामिल ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
शाकंभरी (सहारनपुर)। घाड़ क्षेत्र के गांव अलीपुर भागूवाला के ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल के लिए तरस रहे हैं। पेयजल संस्थान से आपूर्ति नहीं मिलने पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने पंचायत कर चेताया कि यदि दो दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि गांव अलीपुर भागू वाला में करोड़ों रुपये की लागत से जल निगम द्वारा पेयजल संस्थान का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने में मानकों की अनदेखी की गई। अब जगह-जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी है, जिस कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है।
शनिवार को इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें उनकी समस्या की किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर जल निगम के अधिकारियों के प्रति रोष जताया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन में पेयजल संस्थान की जांच कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पंचायत में संदीप सैनी, प्रधान पति नीरज राणा, पूर्व प्रधान कृष्ण लाल सैनी, अंकित कुमार, मदन राणा, नारंगी राणा, सोमप्रकाश, मनीष पाल, सोनू कुमार पाल, संदीप कुमार, कंवर पाल सैनी, रविंद्र सैनी, अजय राणा, प्रीतम राणा, राजकुमार राणा, जोनी कश्यप, नाथी राम, अमित कुमार आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, जल निगम के जेई दुष्यंत कुमार का कहना है कि जल निगम के शहरी और ग्रामीण में विभाजित होने के बाद हाल ही में यह गांव उनके विभाग को हैंडओवर हुआ है। ठेकेदार द्वारा टेस्टिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पेयजल योजना से जुड़े गांव बड़वाला में आपूर्ति शुरू करा दी गई है, जल्द ही अलीपुर भागूवाला की जलापूर्ति भी शुरू करा दी जाएगी।