फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers happy with the announcement of bridge construction on Yamuna

यमुना पर पुल निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में हर्ष

Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers happy with the announcement of bridge construction on Yamuna
चिलकाना। उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा को जोड़ने के लिए गांव आल्हनपुर तथा सोंधेबांस के बीच यमुना नदी पर पुल बनाए जाने की मांग माने जाने की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र गांव सोंधेबांस ताथा गाजदीनपुर यमुना नदी के दूसरी तरफ हरियाणा की तरह हैं। इन गांवों के लोगों को उत्तर प्रदेश दूर तथा हरियाणा नजदीक पड़ता है। सहारनपुर आने के लिए इन गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नकुड़ विधायक तथा राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी इस पुल को बनवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कई बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। डॉ. धर्म सिंह सैनी के प्रयास से करीब 600 मीटर लंबे पुल बनने से लोगों को हरियाणा आने जाने के लिए शाहजहांपुर के रास्ते से समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं पडे़गी। यमुना नदी पर पुल की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के संजय नंबरदार, चौधरी निर्दोष, सुशील सैनी, चौधरी संजय, विजय सैनी, रामनाथ धीमान, चौधरी देवी सिंह, चौधरी तेजपाल, विनोद सैनी आदि ने विधायक डा. धर्म सिंह सैनी तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed